मोबाइल लूट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 19 मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद,चार आरोपी गिरफ्तार


 

एमपी के इंदौर के आजाद नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देते थे और महिलाओं को निशाना बनाकर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों से 19 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आजाद नगर क्षेत्र के कबीर मंदिर के पास खुशी नामक महिला के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे।

 

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गए थे, लेकिन वे पुलिस को गुमराह करने के लिए कपड़े बदलकर अपनी पहचान छुपाने का प्रयास कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ बच्चा को पकड़ा, जिसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके अलावा, पुलिस ने वरुण पिता राकेश श्रीवास, रोहित उर्फ काला, और सुनील पिता रामसिंह इंग्ले को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने विभिन्न थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है और लुटे हुए 19 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए राहगीरों से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे और उन्हें सस्ते दामों में बेचकर नशीला पदार्थ खरीद कर नशा करते थे।

 

 

 


By - sagarttvnews

08-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.