ट्रक चालक ने नो-एंट्री जोन में घुसकर 7 वाहनों का किया ये हाल और फिर


 

एमपी के कटनी के जगन्नाथ चौक क्षेत्र में एक शराबी ट्रक चालक ने जमकर हंगामा किया। यूपी के बरेली से आए ट्रक (यूपी 25 डीटी 2729) ने नो-एंट्री जोन में घुसकर कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। ट्रक चालक ने पहले कार और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद वह बरगवां ओवरब्रिज की ओर गया। ब्रिज पर पहुंचते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। खाली ट्रक ब्रिज की चढ़ाई से पीछे की ओर लुढ़कते हुए जगन्नाथ चौराहे में आ गया। वहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक ने कुल 7 वाहनों को टक्कर मारी, जिनमें 2 कार और 5 दोपहिया वाहन शामिल हैं।

 

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा के अनुसार, ट्रक पन्ना मोड़ से शहर के अंदर नो-एंट्री में प्रवेश किया। कटनी नदी पुल से होते हुए जगन्नाथ चौक तक पहुंचा। ट्रक को रोकने का प्रयास करने वाले यातायात पुलिस कर्मी रत्नेश दुबे और हृदयेश घायल हो गए। एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शराबी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक नशे में इतना धुत है कि अपना नाम तक नहीं बता पा रहा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

By - sagarttvnews

12-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.