ईवी स्कूटर शोरूम व्यापारी के साथ 1 करोड़ 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी


 

एमपी के इंदौर में एक ईवी स्कूटर शोरूम व्यापारी के साथ एक करोड़ नब्बे लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुणे की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी के नाम से कई शैल कंपनियां खोलकर एजेंसी देने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। क्राइम ब्रांच ने शहर के एक के ऑटोमोबाइल कारोबारी की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इंदौर शहर के ई स्कूटर शोरूम व्यापारी विनीत व्यास ने पुणे की कंपनी के मालिक कपिल शेल्के के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का मामला क्राइम ब्रांच में दर्ज करवाया है।

 

व्यापारी ने शिकायत में कहा है कि आरोपी कपिल शेल्के ने इंदौर में शोरूम की फ्रेंचाइजी देने और गाड़ियां सप्लाय करने के नाम पर 1 करोड़ 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इस बारे में क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ऑटोमोबाइल कारोबारी विनीत व्यास ने कपिल चंद्रकांत शेल्के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कपिल शेल्के पुणे की ईवी बनाने वाली कंपनी लाइकेन इलेक्ट्रिक प्रा. लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं और उन्होंने विनीत व्यास से 1 करोड़ 97 लाख की धोखाधड़ी की है। इस मामले में विनीत की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है जिसके बाद कई अन्य व्यापारी भी कपिल के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे हैं। जल्द ही कपिल को गिरफ्तार किया जाएगा।


By - sagarttvnews

23-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.