भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज, थाना प्रभारी लाइन अटैच


 

एमपी के डिंडोरी जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। यह मामला शाहपुर विधानसभा के बालपुर गांव में रानी अवंती बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान हुआ था। उस समय भाजपा जिला अध्यक्ष का आरक्षक के साथ वाहन रोककर धक्का मुखी का मामला सामने आया था।इस मामले में शाहपुर थाना प्रभारी ने भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताओं के खिलाफ पांच धाराओं के साथ मामला कायम किया था। इसके बाद भाजपा डिंडोरी के पदाधिकारी प्रदेश स्तर के नेताओं से मिलकर तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले में कार्यवाही की बात रखी थी।

 

लेकिन अब पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। जब हमने भाजपा जिला अध्यक्ष से बात किया तो उन्होंने यह बताया कि प्रदेश स्तर में वरिष्टों में यह विषय रख दिया गया है और मेरे साथ षडयंत्र हुआ है। वहीं पुलिस अधीक्षक का वाहिनी सिंह पूरे मामले में जांच को लेकर गोलमोल बात कर रही हैं।इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह इस मामले में न्यायपालिका के फैसले का इंतजार करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक का वाहिनी सिंह ने कहा कि यह मामला जांच के अधीन है और जल्द ही इसका परिणाम सामने आएगा। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, जो एक गंभीर मामला है। इस मामले में न्यायपालिका का फैसला महत्वपूर्ण होगा और इसका परिणाम जल्द ही सामने आएगा।

 

 

 


By - sagarttvnews

26-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.