अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो पोकलेन व तीन डंपर जप्त
एमपी के दमोह जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पथरिया थाना अंतर्गत बेलखेड़ी में अवैध खनन होता हुआ पाया गया, जिसमें दो पोकलेन और तीन डंपर जप्त किए गए हैं।खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अवैध खनन खसरा क्रमांक 337/1 पर हो रहा था, जो फूलरानी के नाम से खसरे में दर्ज है। अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई की और दो पोकलेन और तीन डंपर जप्त किए गए।
जप्त किए गए डंपरों को पथरिया थाने में रखवाया गया है, जबकि मशीनों को मौका स्थल पर छोड़ दिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है। खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग की यह बड़ी कार्रवाई है। विभाग अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। लोगों ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है ताकि जिले के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जा सके।