पाइपलाइन डालने के दौरान दीवार गि-रने से मजदूर की गई जा-न, दो पहुंचे अस्पताल


 

एमपी के बुरहानपुर के गणपति नाका थाना क्षेत्र के नागझरी वार्ड के पीपालघाट में एक मकान की पाइपलाइन डालने के दौरान पड़ोसी के मकान की दीवार काम कर रहे तीन मजदूरों के ऊपर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से तीन मजदूर घायल हो गए। आसपास के रहवासियों ने मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक मजदूर वसीम खान को मृत घोषित किया, जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

स्थानीय रहवासी इसके लिए पाइपलाइन डलवाने वाले मकान मालिक की लापरवाही बता रहे हैं। सूचना पर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन का अमला पहुंचा और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ने घटना पर बयान देते हुए कहा कि जैसे ही हमें सूचना मिली, तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। दो घायलों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन एक मजदूर को नहीं बचाया जा सका। उचित जांच की जाएगी और जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कार्रवाई होगी।


By - sagarttvnews

27-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.