मजदूर को 10 दिनों में मिले दो बेशकीमती हीरे,इस साल अभी तक जमा हुए 10 हीरे


 

 

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर की किस्मत चमक उठी है। मजदूर को पन्ना जिले की पटी उथली हीरा खदान से 10 दिनों के अंदर दो बेशकीमती हीरे मिले हैं। इन हीरों का वजन क्रमशः 1 कैरेट 77 सेंट और 1 कैरेट 19 सेंट है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि ये दोनों हीरे जेम्स क्वालिटी के हैं और इनकी हीरा मार्केट में अच्छी कीमत होती है। उन्होंने बताया कि हीरों को नियमानुसार जांच कर जमा कर लिया गया है और इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

अनुपम सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से आज दिनांक तक कुल 10 हीरे जमा किए जा चुके हैं, जिनका कुल वजन 26 कैरेट 72 सेंट है। इन हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। मजदूर और उसकी पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं है और वे इसे एक चमत्कार ही मान रहे हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खनन की महत्ता को दर्शाती है।


By - sagarttvnews

28-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.