नपा सीएमओ स्याही कां-ड, संभाग के नगर पालिकाओं के सीएमओ ने दमोह कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


 

एमपी के दमोह नगर में बीते 29 मार्च को दो व्यक्तियों द्वारा दमोह नपा सीएमओ प्रदीप शर्मा के शासकीय आवास पर मुंह पर कालिख पौतने का मामला सामने आया है, जिसकी प्रदेशभर में निंदा की जा रही है। इस घटना के विरोध में संभाग के नगर पालिकाओं के सीएमओ ने दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि यह घटना न केवल प्रदीप शर्मा की प्रतिष्ठा को खराब करती है, बल्कि विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को भी कम करती है। ज्ञापन में उन्होंने प्रदेश में घटित हुई कई घटनाओं का जिक्र भी किया,

 

जिनमें हरसूद, विदिशा, बड़वानी, कोठी जैसे स्थानों पर भी नपा सीएमओ और अधिकारी कर्मचारियों पर हमले और उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं घटित हुई हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा अपराधियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे वर्तमान में अब कई घटनाएं घटित हो रही हैं। इस घटना की निंदा करते हुए, संभाग के नगर पालिकाओं के सीएमओ ने सरकार से अपील की है कि वह अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने बताया कि यह घटना प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ा खतरा है, और सरकार को इसके लिए तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए


By - sagarttvnews

02-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.