नगर निगम का बजट सत्र हंगामेदार, महापौर ने पेश किया 8 हजार करोड़ से अधिक का बजट


इंदौर नगर निगम का बजट सत्र गुरुवार को हंगामेदार रहा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 8 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया, जिसमें शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, नई योजनाओं और कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट सत्र की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष ने सदन में निगम में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद महापौर ने बजट भाषण शुरू किया।

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट में खासतौर पर इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, पर्यावरण सुधार और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में शहर के विकास के लिए कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिससे शहर की सूरत बदलेगी। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी बजट सत्र में शिरकत की और इंदौर नगर निगम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम ने टैक्स वसूली में एक नया कीर्तिमान बनाया है और यह प्रदेश के अन्य निगमों और पालिकाओं के लिए एक मिसाल है।

 

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में सभी निगम और पालिका की हालत यह है कि भोपाल से जब पैसा भेजा जाता है तभी वेतन बंटता है, लेकिन इंदौर नगर निगम इसमें आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने कहा कि अब जो भी भोपाल या दिल्ली से पैसा आएगा, वह अब इंदौर के विकास के लिए काम आएगा। बजट सत्र के पहले दिन के बाद अब इस पर कल चर्चा की जाएगी। बजट में इस साल कोई नया टैक्स नहीं लगाया जा रहा है, जिससे शहर के नागरिकों को राहत मिलेगी।


By - sagarttvnews

03-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.