ट्रैक्टर-थ्रेसर चालक ने ट्रैक्टर को किया आगे-पीछे और युवक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी फिर परिजनों का चक्का जाम


 

एमपी के शिवपुरी जिले के श्रीपुर चक में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी, जहां एक 22 वर्षीय युवक की थ्रेसर मशीन में फंसने से जान चली गई। घटना बुधवार रात की है, जब युवक देवेन्द्र केवट घनश्याम परिहार के खेत पर गेहूं की फसल निकालने के लिए थ्रेसर मशीन पर मजदूरी कर रहा था। रात करीब 4 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर चालक विनोद केवट ने ट्रैक्टर को आगे-पीछे किया, जिससे झटका लगने से देवेन्द्र थ्रेसर में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को आवाज दी, लेकिन तब तक देवेन्द्र की जान जा चुकी थी।

 

घटना के बाद चालक विनोद केवट मौके से फरार हो गया, जिससे देवेन्द्र के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बदरवास तहसील के बाहर एनएच-46 पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि चालक पर मर्डर का मामला दर्ज किया जाए। पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया और गुरुवार शाम को थाना बदरवास पुलिस ने विनोद केवट के खिलाफ अपराध क्रमांक 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद से देवेन्द्र के परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।

 

 

 


By - sagarttvnews

05-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.