MP | बक्सवाहा में राम जन्म महोत्सव की धूम, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग


 

छतरपुर जिले की बकस्वाहा में आज रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा का शुभारंभ रामलला सरकार के कुडेरिया जी मंदिर से किया गया, जहां से भगवान श्री रामलला सरकार की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ संपूर्ण नगर में निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान बजरंग दल अखाड़ा प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें अखाड़े के जांबाज खिलाड़ियों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। इस दौरान नगर के लोगों द्वारा चौराहो चौराहों पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पेयजल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। साथ ही संपूर्ण नगर में भगवान रामलला सरकार की झांकी के लोगों ने दर्शन कर आरती उतार कर आशीर्वाद लिया।

 

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए। पूर्व से नगर निरीक्षक महोदय के निर्देशन में संपूर्ण पुलिस बल द्वारा नगर के मुख्य मार्गो को खाली करवाया गया, परिणाम स्वरूप भगवान रामलला सरकार की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से सफलतापूर्वक निकली जा सकी। देर शाम शोभा यात्रा अपने समापन स्थल पर पहुंची, जहां भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला सरकार की महा आरती की गई। तदोपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान रामलला सरकार की आरती में शामिल हुए।

 


By - sagarttvnews

09-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.