ट्रक और बाइक सवार आये आमने-सामने, 7 साल के बच्चे सहित 2 लोगों के साथ हो गई बड़ी अनहोनी


 

एमपी के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे 7 साल के बच्चे सहित 2 लोगों की जान चली गई। घटना में बाइक चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, बाइक फुटेरा से जोरतला गांव जा रही थी, तभी चैनपुरा में स्पीड ब्रेकर पर अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार 7 वर्षीय दिनेश पिता राजू अहिरवार निवासी फुटेरा की घटनास्थल पर जान चली गई, जबकि घायल विनोद अहिरवार की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई।

 

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बटियागढ़ दमोह स्टेट हाईवे पर शव रखकर 2 घंटे तक चक्काजाम प्रदर्शन और मुआवजे की मांग की। सूचना पर बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी, एसडीओपी और बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइस देकर कार्यवाही का भरोसा दिया और मामला शांत कराया। बटियागढ़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।


By - sagarttvnews

10-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.