दमोह पुलिस का ऑपरेशन गुवाहाटी फिल्मी स्टाइल में 6 साल का मासूम छुड़ाया


 

दमोह पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी के एक रहस्यमय आश्रम से 6 साल के मासूम बच्चे को फिल्मी अंदाज में छुड़ाया है। 7 जुलाई 2024 को दमोह के भूरी गांव से लापता हुए बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि वह गुवाहाटी के लेरेला खूड़ी मेमोरियल होम नामक आश्रम में कैद है।
दमोह पुलिस की स्पेशल टीम ने गुवाहाटी पुलिस के साथ मिलकर 3 अप्रैल 2025 को आश्रम पर छापा मारा। आश्रम की मुखिया प्रेमलता सैक्या ने बच्चे के वहां होने से इनकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ गई। बच्चे का नाम बदलकर उसे स्कूल में भर्ती कराया गया था और प्रेमलता खुद को उसकी अभिभावक बता रही थी।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आश्रम अध्यक्ष के बेटे ने पुलिस टीम से हाथापाई भी की, लेकिन दमोह पुलिस के बहादुर जवानों ने बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस दुस्साहस के लिए प्रेमलता सैक्या और उसके बेटे के खिलाफ अपहरण और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
दमोह पुलिस की इस बहादुरी और सूझबूझ भरी कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। सउनि अभय सिंह और प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव ने सराहनीय भूमिका निभाई।


By - sagarttvnews

11-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.