20 जेसीबी मशीनों से हटाया अतिक्रमण, 39 हेक्टेयर जमीन कराई अतिक्रमण से मुक्त
एमपी के विदिशा जिले के लटेरी में जंगल की जमीन पर बसे अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 20 जेसीबी मशीनों के साथ प्रशासन की टीम ने अवैध कब्जों को चंद घंटों में ध्वस्त कर डाला। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने लटेरी के कक्ष क्रमांक P-459 में सालों से कब्जा जमाए दबंगों पर कानून की गाज़ गिरा दी। जांच में सामने आया कि जंगल की जमीन पर पक्के मकान, खेत, बाउंड्री वॉल और बिजली की लाइनें बिछा दी गई थीं। वर्षों से यह जमीन कुछ लोगों के निजी इस्तेमाल में थी, लेकिन अब यह अतिक्रमण इतिहास बन चुका है।
वन विभाग यहां वनीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, ताकि यह इलाका फिर से वन क्षेत्र की पहचान पा सके। डीएफओ हेमंत यादव ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और पूरे जिले में करीब 20,000 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा है। एक-एक इंच जमीन वापस ली जाएगी और वनों को फिर से हरा-भरा किया जाएगा। ऑपरेशन की कमान संभाली डीएफओ हेमंत यादव ने। उनके साथ उपवनमंडलाधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी और उड़नदस्ता टीम पूरी मुस्तैदी से तैनात रही। मौके की हर हलचल पर नज़र रखी जा रही थी। इससे पहले भी विदिशा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, जिसमें 68 लाख की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया था ¹।