कंगन स्टोर और कपड़े की दुकान में आग, 18 से 20 लाख का नुकसान, पुलिस ने आग लगने की जांच शुरू


 

एमपी के विदिशा के किरी मोहल्ला में स्थित एक कंगन स्टोर और कपड़े की दुकान में आज सुबह अचानक आग लग गई। दुकान संचालक निर्मल माहेश्वरी ने बताया कि सुबह 10 बजे उनके पास दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे तो मालूम हुआ कि स्थानीय रहवासियों ने ताला तोड़कर आग को बुझाने का काम कर रहे थे। दमकल को भी बुला लिया गया था। दुकान संचालक ने बताया कि आग दुकान के पीछे की ओर किसी के घर में लगी थी, जो बाद में उनकी दुकान में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे स्टोर में आग ने कब्जा कर लिया और कपड़े, लहंगे आदि जलकर खास हो गए।

 

दुकान संचालक ने बताया कि आग से करीब 18 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयंकर थी कि सारा सामान जलकर खाक हो गया। जो सामान बचा है, वह भी उपयोग के लायक नहीं है। स्थानीय रहवासियों ने ताला तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया। दमकल को भी बुला लिया गया था। आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया। पुलिस ने आग लगने की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी और इसके पीछे की वजह क्या है।

 

 

 


By - sagarttvnews

16-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.