सागर-बीना में चोरों के हौसले बुलंद, रिटायर्ड अधिकारी के परिवार पर बड़ी कहासुनी


 

सागर जिले के बीना के चन्द्रशेखर वार्ड की चौबे कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे के घर पर तीन अज्ञात चोरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी के अलावा उनके बेटे आनंद दुबे, बहू शालिनी दुबे और चार साल की पोती चाहत भी घायल हो गईं। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि प्रमोद कुमार दुबे अपने परिवार के साथ ललितपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वे रात को घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो चोर मौजूद थे। चोरों ने घर के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद चोर आधा किलो चांदी, सोने के गहने और करीब सवा लाख रुपए नगद अपने साथ ले गए।

 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सागर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बीना पुलिस ने अज्ञात तीन चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बीना में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में बीना में अंधाधुंध फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।


By - sagarttvnews

18-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.