ट्रेन दमोह स्टेशन से सागर की ओर आ रही थी और फिर पार्सलयान के दो डिब्बे बेपटरी


 

मध्य प्रदेश के दमोह में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। जानकारी अनुसार ट्रेन दमोह स्टेशन से सागर की ओर रवाना हुई थी, इसी बीच लगभग 2:45 बजे मलैया मिल फाटक के पास अचानक पार्सलयान के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। इस घटना में पास में लगे बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस संबंध में जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से घटना के संबंध में जानने का प्रयास किया गया, तो इस पर विभाग का कोई भी आलाअधिकारी कुछ भी कहने से बचता नजर आया। फिलहाल रेलवे विभाग के आल्हा अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं, जिनके द्वारा ट्रेन को वापस लाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।

 

कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही रेलवे मार्ग को सुचारू रूप से चालू किया जाएगा, जिससे अन्य ट्रेनें प्रभावित न हों। रेलवे विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट जारी की जाएगी। ट्रेन हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। रेलवे विभाग के अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। रेलवे विभाग की टीम ट्रेन को वापस लाने के लिए रेस्क्यू कर रही है। टीम के सदस्य दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द रेलवे मार्ग को सुचारू किया जा सके।


By - sagarttvnews

21-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.