तीन बच्चों की मां, अपने भतीजे के साथ फरार हुई, पति ने लगाई गुहार


 

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक तीन बच्चों की मां अपने ही भतीजे के साथ 50 हजार की नगदी और 2 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गई। मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर भागी मां की तलाश में उसका पति दर-दर भटक रहा है। नौगांव थाना क्षेत्र के वनगाय में रहने वाले मनीष अहिरवार तीन मासूम बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी 25 वर्षीय पत्नी राजकुमारी उनके भतीजे के साथ शुक्रवार की सुबह 5 बजे के लगभग घर से 50 हजार रुपए और 2 लाख के जेवरात लेकर भाग गई।

 

पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनकी पत्नी और भतीजे के खिलाफ कार्यवाही की जाए और उनकी पत्नी को ढूंढकर उनके पास वापस लाया जाए। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज करते हुए पत्नी की तलाश शुरू की है। मां की तलाश में दर-दर भटक रहा पति अपने तीनों बच्चों को लेकर थाने पहुंचा और पत्नी व भतीजे के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पति का कहना है कि उनकी पत्नी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है और उनके बच्चों को बेसहारा छोड़कर भाग गई है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज करते हुए पत्नी की तलाश शुरू की है। पुलिस जल्द ही इस मामले में कार्यवाही करेगी और दोषियों को सजा दिलाएगी


By - sagarttvnews

21-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.