नगर पालिका में रात में खुला कार्यालय, ब-वाल और जांच के आदेश


एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले की नगर पालिका में रविवार की रात को कार्यालय खुलने से हंगामा हो गया। भाजपा पार्षदों, कर्मचारियों और जागरूक नागरिकों ने कार्यालय का घेराव कर लेखापाल और सहायक लेखपाल से पूछताछ की। आरोप है कि दोनों अधिकारी एकाउंट सेक्शन में फर्जी भुगतान करने के लिए आए थे। पार्षदों और कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सीएमओ प्रदीप शर्मा की मिलीभगत से फर्जी भुगतान किए जा रहे थे। विवाद बढ़ने पर सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश दी।

 

कलेक्टर सुधीर कोचर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में कभी-कभी देर रात काम करना पड़ता है, लेकिन इस मामले में पहले यह पता लगाया जाएगा कि लेखापाल और सहायक लेखपाल इतनी रात को कार्यालय में क्यों आए थे। नेता प्रतिपक्ष विजय जैन ने कहा कि यह मामला गंभीर है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कोतवाली टीआई को आवेदन दिया है और मामले की जांच की मांग की है। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने कार्यालय बंद कराया और दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया। अब इस मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 


By - sagarttvnews

22-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.