सागर- सैकड़ों में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष मामले के विरोध में सौंपा ज्ञापन


 

सागर जिले के बंडा में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के नाम नायब तहसीलदार और पुलिस अधीक्षक के नाम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विभाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि हमलावरों पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और जिलाध्यक्ष को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

 

ज्ञापन सौंपने वालों में सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी और भीम आर्मी कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र अहिरवार ,आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें नगर अध्यक्ष आकाश चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष रामलाल इमलाखेडा, नीलेश मुडारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अतुल बाल्मीकि और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र (धम्मा) अहिरवार ने कहा कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई और जिलाध्यक्ष को सुरक्षा नहीं दी गई तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन करेगी। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई है।

 

 
 

By - sagarttvnews

23-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.