BSF बेटी ने पिता को अपनी कैप पहनाकर की खुशी जाहिर और जिले का बड़ाया मान


 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले की बेटी गायत्री अंजलि रैकवार ने बीएसएफ ज्वाइन कर पन्ना का मान बढ़ाया है। पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ज्वाइन करने के बाद प्रथम पन्ना नगर आगमन पर पन्ना वासियों ने जोरदार स्वागत किया। फिर अपने ग्रह पहुंचते ही पिता को अपनी कैप पहनाकर ख़ुसी जाहिर की। गायत्री अंजलि रैकवार ने अपने बचपन की पढ़ाई पन्ना में ही संपन्न की। उनके पिता लल्लू रैकवार तृतीय वर्ग कर्मचारी थे जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बड़े परिवार होने के कारण बड़े ही संघर्ष के साथ जीवन यापन किया। गायत्री ने बताया कि उन्होंने कुछ करने की ठानी और तय किया कि प्रशासनिक पुलिस में तो कई महिलाएं देश के लिए सेवाएं दे रही हैं, लेकिन देश के लिए मर मिटने की सोच ने सफलता दिलाई।

 

गायत्री ने बताया कि परिवार जनों के सहयोग से सफलता मिली और आज नगर वासियों, माता-पिता परिजनों के स्वागत से मन प्रफुल्लित हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं और देश की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दे रही हैं। पन्ना वासियों ने गायत्री अंजलि रैकवार का जोरदार स्वागत किया। गायत्री ने अपने पिता को अपनी कैप पहनाकर खुशी जाहिर की। पन्ना वासियों ने गायत्री की इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि वह पन्ना का नाम रोशन कर रही हैं। गायत्री के पिता लल्लू रैकवार ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि गायत्री ने अपने संघर्ष और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। पन्ना वासियों ने गायत्री को बधाई दी और कहा कि वह पन्ना का नाम रोशन कर रही हैं।

 

 

 


By - sagarttvnews

23-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.