युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले युवक ने किया ऐसा की फिर पुलिस ने FIR की दर्ज


छतरपुर में एक शादीशुदा युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ होटल में अभद्रता की घटना को अंजाम दिया। अब युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया है। पीड़िता युवती छह महीने से युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पुलिस का चक्कर लगा रही थी, अब जाकर एसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की निवासी एक शादीशुदा युवती की जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुतरी के एक युवक बॉबी राजा के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोस्ती इतनी बढ़ी कि युवक ने उससे शादी का झांसा देते हुए उसका पहले पति से तलाक दिलाने के लिए न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर दिया। आरोपी युवक ने उससे सागर रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट पर युवती को ले जाकर 6 माह पहले अभद्रता की घटना को अंजाम दिया।

 

पीड़िता युवती ने छतरपुर एसपी को आकर घटना की आपबीती सुनाई। घटना और मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को घटना की जांच पड़ताल करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने आरोपी बॉबी राजा के खिलाफ दर्ज कराई BNS 2023 की धारा 69 के तहत मामले को दर्ज किया। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोपी के द्वारा युवती के मोबाइल पर धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। युवती ने न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपी को कितनी जल्दी गिरफ्तार कर पाती है और पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।


By - sagarttvnews

24-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.