फर्जी दस्तावेजों पर सरकारी नौकरी करने वालों पर जांच शुरू, कलेक्टर के पास पहुंचे मामले


 

एमपी के दमोह में फर्जी दस्तावेजों पर सरकारी नौकरी करने वालों का मामला उजागर हुआ है। कलेक्टर के पास पहुंचे मामले में जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कलेक्ट्रेट में क्लर्क और आर्मी की व्हीकल फैक्ट्री में नौकरी हासिल की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने अपनी जाति बदलकर मुड़ा से मुंडा बनकर सरकारी नौकरी हासिल की है। इसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कलेक्ट्रेट में क्लर्क और आर्मी की व्हीकल फैक्ट्री के कई पदों पर लोगों के नौकरी करने का मामला सामने आया है।

 

दमोह कलेक्टर ने मामले की पेचीदगियों को समझा है और जांच का आदेश दिया है। कलेक्टर ने माना है कि सरकार के नोटिफिकेशन में साफ है कि दमोह में कोई मुंडा जाति नहीं है, फिर भी लोग मुड़ा से मुंडा बनकर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। आदिम जाति विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर चुका है कि दमोह में कोई भी मुंडा जाति के लोग निवास नहीं करते, फिर भी यहां के सैकड़ों लोग जाति बदलकर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। इससे आरक्षण का लाभ लेने वाले असली हकदारों से वंचित हो रहे हैं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले को दमोह प्रशासन कितनी गंभीरता से लेता है और फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।


By - sagarttvnews

24-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.