MP: Indore तेज आंधी में टूटा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मंच ! मंच पर बैठे सभी नेता सुरक्षित
बुधवार शाम मध्यप्रदेश के इंदौर के पास राऊ नगर की एक गौशाला में कार्यक्रम के दौरान मंच का स्ट्रक्चर गिर गया। उस वक्त मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज हवा से पंडाल और मंच डगमगाने लगा और कुछ ही देर में ढह गया। उस समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मंच पर ही थे। हालांकि हादसे में मंत्री सहित मंच पर बैठे सभी नेता सुरक्षित रहे, कोई हताहत नहीं हुआ।
राऊ के कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज आंधी चलने लगी। इससे पंडाल तो हिला ही, मंच भी हिलने लगा दिया। कुछ ही देर में मंच गिर पड़ा। तब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच पर ही थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। मंत्री समेत सभी मंचासीन जनप्रतिनिधि पूरी तरह सुरक्षित रहे।