अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के जेवरात और नकदी किए बरामद


 

एमपी के रतलाम पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा किया है, जिसने दिल्ली, केरल, बेंगलुरु, भोपाल, उज्जैन और रतलाम में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे ₹5 लाख के जेवरात और नकदी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हाल ही में जावरा में एक मकान में लाखों रुपए की चोरी की वारदात के बाद से बदमाशों की धरपकड़ में जुटी थी। पुलिस ने करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, जिसमें तीन संदिग्ध बदमाश तीसरी आंख में कैद हुए थे। उनके हुलिए के आधार पर पुलिस ने इन्हें राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने जब इन तीनों बदमाशों से पूछताछ की, तो बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इन बदमाशों ने देश की राजधानी सहित केरल और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। यह सभी बदमाश राजस्थान के अजमेर जिले के रहने वाले हैं, और पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। एसपी रतलाम अमित कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


By - sagarttvnews

01-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.