तेज बारिश और ओले गिरे, जलभराव की समस्या, आधे शहर की बिजली गुल


 

एमपी के इंदौर में रविवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे। आधे शहर में बिजली गुल हो गई। कई जगह जलभराव की स्थिति भी नजर आई। सुबह धूप खिली लेकिन गर्मी का असर कम था। फिर बादल छा गए। 11 बजे बाद कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद फिर दोपहर 3:30 बजे अधिकांश क्षेत्रों में फिर बारिश हुई। बारिश के दौरान रावजी बाजार, आलापुर क्षेत्र, पलसीकर, खंडवा रोड, मुराई मोहल्ला, नयता मुंडला, पालदा, नानक नगर, पिपलिया राव, रालामंडल, छावनी, कलानी नगर, विदुर नगर, प्रभु नगर, कनाड़िया, खजराना समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इधर, बिजली कंपनी का कहना है कि तेज हवा और बारिश की वजह से 33 केवी लाइन में दिक्कत हुई है।

 

बारिश के दौरान मराठी मोहल्ला, जून रिसाला, सदर बाजार, बगीचे के पास वाली पुलिया, बड़वाली चौकी, मोती तबेला, हरसिद्धि चंदन नगर, चंद्रभागा, जबरन कॉलोनी समेत कई इलाकों में जल भराव की समस्या हुई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा। इसके पूर्व शनिवार को गर्मी का असर कम रहा। पिछले 48 घंटों में दिन और रात का तापमान 2 डिग्री गिरा है। शनिवार को दिन का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को इंदौर में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि दोपहर बाद हुई तेज बारिश करीब पौने तीन इंच रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

 

 
 

By - sagarttvnews

05-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.