ट्रक घर में घुसा, दो लोगों के साथ हो गई बडी अनहोनी फिर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम


 

मध्य प्रदेश के के सागर संभाग के दमोह जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला जब सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ग्राम सड़क हरदुआ में एक घर में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर चक्काजाम कर दिया, जिससे दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।

 

घटना नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। हादसे की सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। पुलिस ने तत्काल हाईवे मार्ग को डायवर्ट कर दिया ताकि यातायात बाधित न हो। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

 

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने हादसे को लेकर जानकारी दी कि ट्रक चालक ने सड़क पर तेज गति से जा रहे दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अचानक टर्न लिया, जिससे ट्रक घर में घुस गया। ट्रैक्टर पर सवार कुछ लोगों की जान जाने का घटनाक्रम सामने आया है। कलेक्टर ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाने की कोशिश जारी है।

 

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिश्रा, एसडीएम तेंदूखेड़ा गंधर्व सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। ट्रक को हटाने के लिए दो क्रेन भी भेजी गई हैं। कलेक्टर कोचर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

 

यह हादसा दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ, जिसे पुलिस ने अस्थायी रूप से डायवर्ट किया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी है।

 


By - sagarttvnews

05-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.