MP Ujjain : महाकाल मंदिर परिसर में लगी आग,भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा, फायर ब्रिगेडो ने आग पर पाया काबू


 

MP के उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में स्थित कंट्रोल रूम की छत पर आग लग गई। आग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं। आग और धुएं की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोकना पड़ा। यह घटना गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के पास हुई।  घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक,

 

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।  अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिसकी जांच की जा रही है। आग बुझाने के बाद मंदिर का प्रवेश द्वार दोबारा खोल दिया गया।प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि कंट्रोल रूम की छत पर लगी बैटरियों में आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, केवल बैटरियों का नुकसान हुआ है।

 

 

 


By - sagarttvnews

05-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.