
बीना के नरसिंह मंदिर परिसर में क्षत्रिय समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, महाराजा छत्रसाल की जयंती की तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि 25 मई रविवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कटरा मंदिर प्रांगण से शाम चार बजे निकलेगी और सर्वोदय चौराहा, गांधी चौक, महावीर चौराहा, कच्चा रोड से होते हुए नरसिंह मंदिर पहुंचेगी, जहां पर मंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के लोगों का समान और समाज उत्थान के लिए काम कैसे करें उसपर मंथन किया जाएगा। बैठक में क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.