MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल टॉपर


 

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी किए। 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। रीवा के आयुष द्विवेदी ने 499 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जबलपुर की शैजाह फातिमा ने 498 अंक पाकर तीसरा स्थान पाया।

 

वही 12वीं परीक्षा के नतीजे की बात करे तो सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स-साइंस ग्रुप में 500 में से 492 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रियल कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की छात्रा हैं। सतना के ही हर्ष पांडेय ने 479 अंक पाकर साइंस स्ट्रीम में दूसरा स्थान बनाया। निवाड़ी के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे ने कृषि समूह में 480 अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा स्थान पाया। वहीं, पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह साइंस में प्रदेशभर में पांचवें स्थान पर रहे।

 

12वीं की परीक्षा मे इस बार 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 74.48% पास हुए . जबकि 10 वीं की परीक्षा मे 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी इनमे कुल 76.22% पास हुए।  एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में 10 लड़कियां और 3 लड़के हैं।

 

 

माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं असफल हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई है। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

 

 
 

By - sagarttvnews

06-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.