MP: शराबी पुलिसवाले की गुंडागर्दी का VIDEO: रोते हुए हाथ जोड़ती रही महिला; बच्चों को भी नहीं छोड़ा


 

एमपी के दमोह में एक  शराबी पुलिसवाले की गुंडागर्दी का VIDEO सामने आया है। ये वीडियो दमोह कोतवाली के एएसआई योगेंद्र गायकवाड़ का है।  मंगलवार रात शराब के नशे में टीकमगढ़ की एक फैमिली के साथ उसने मारपीट की। 

 

इस शर्मनाक वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने एक SI शराब के नशे में एक परिवार के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना रात करीब 10:30 बजे की है, अस्पताल चौराहे पर जबलपुर से टीकमगढ़ जा रहे एक परिवार पर उसने गुस्सा उतारा और जमकर गुंडागर्दी की।

 

घटना की शुरुआत तब हुई जब कार चला रहे युवक ने सड़क किनारे थूका, जिसकी कुछ छींटें पास खड़े SI पर गिर गईं। इससे नाराज़ एएसआई ने पहले जिला जेल के सामने युवक को पीटा। युवक किसी तरह कार लेकर वहां से भागा, लेकिन एएसआई ने पीछा कर उसे अस्पताल चौराहे पर रोक लिया और कार में मौजूद सभी लोगों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उसने कार सवारों के बाल खींचे और थप्पड़ मारे।

 

कार में एक महिला और चार छोटे बच्चे भी मौजूद थे। महिला हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, बच्चे डर के मारे रोते रहे, लेकिन नशे में धुत पुलिसकर्मी ने उन्हें भी गालियां दीं। वहां मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने परिवार की मदद की और "दमोह पुलिस मुर्दाबाद" के नारे लगाए।

 

हंगामे की सूचना पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने एएसआई योगेंद्र गायकवाड़ को लाइन अटैच कर दिया। हालांकि, मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया, जिससे शराब पीने की पुष्टि नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार डर के मारे बिना शिकायत दर्ज कराए ही वहां से चला गया।

 

 

 


By - sagarttvnews

08-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.