शादी समारोह से लौट रहे MP पूर्व मंत्री सड़क हा-दसे में घा-यल लेकिन नहीं मिल सकी एंबुलेंस फिर


 

एमपी में एक सड़क हादसे में पूर्व मंत्री घायल हो गए जिसमे उनके पैर की हड्डी टूट गयी फ़िलहाल उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है। दरसअल  मुरैना में एक तेज़ रफ्तार बस ने पूर्व मंत्री और दिमनी से विधायक रह चुके गिर्राज दंडोतिया की स्कॉर्पियो कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर की हड्डी दो-तीन जगह से टूट गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से दिल्ली रेफर किया गया।

 

यह हादसा बुधवार रात कैलारस थाना इलाके के तोरका गांव के पास हुआ, जब गिर्राज दंडोतिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़ की बेटी की शादी से लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि बस गलत साइड से आकर उनकी गाड़ी से टकराई, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उस वक्त कार में गिर्राज दंडोतिया के साथ उनका ड्राइवर विजयशंकर, गौरव दुबे और पवन सेंगर भी सवार थे। इनमें से दो लोगों को ज्यादा चोटें आईं, और उनके पीएसओ के पैर में भी चोट लगी है।

 

जिला अस्पताल में उनके लिए तुरंत एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो सका। दो सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई, लेकिन एक में लाइट खराब थी और दूसरी में स्टेपनी नहीं थी। आखिरकार बाहर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी, ताकि उन्हें दिल्ली भेजा जा सके।

 

गिर्राज दंडोतिया 2018 में कांग्रेस से विधायक बने थे। 2020 में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। हालांकि उपचुनाव में वे हार गए थे

 

 


By - sagarttvnews

08-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.