MP: पुलिस ने फिर खोली डिंडौरी में भाजपा नेता की क्राइम फाइल, चोर गिरोह का सरगना निकला


 

एमपी के डिंडौरी में पत्नी की मौत के मामले में जेल गए भाजपा नेता दशरथ राठौर की क्राइम फाइल पुलिस ने फिर खोल ली है। असल में दशरथ राठौर के बारे में जो सच सामने आया, उसके मुताबिक वो पहले एक चोर गिरोह का सरगना था। उसका गिरोह सरकारी दफ्तरों से कंप्यूटर चोरी करता था। साल 2007 में उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज हुए थे और वह करीब 15 दिन तक जेल में भी रहा। उसकी झगड़ालू आदतों की वजह से 2019 में एसडीएम कोर्ट से उस पर रोक लगाने की कार्रवाई भी हो चुकी है।

 

जब पुलिस का शिकंजा कसने लगा, तो उसने राजनीति में कदम रख दिया और भाजपा से जुड़ गया। तीन साल के अंदर ही वह भाजपा के पिछड़ा और अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष और उप सरपंच बन गया। 3 मई को उसकी पत्नी संगीता राठौर की मौत के बाद उसके घर और अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। खुद एसपी वाहिनी सिंह संगीता के परिवार वालों को समझाने पहुंचीं।

 

पत्नी की मौत के बाद संगीता के परिवार ने आरोप लगाया कि दशरथ पांच लाख रुपये मांग रहा था और रुपये न देने पर उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने दशरथ को हिरासत में ले लिया और फिलहाल वह जेल में है। मामले में अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है। भले ही दशरथ राठौर अब भाजपा नेता बन गया है, लेकिन उसका अपराध की दुनिया से भी पुराना नाता रहा है।


By - sagarttvnews

08-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.