भारत vs पाकिस्तान: किसके पास कितनी ताकत? आइए बताते है


 

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मासूम लोगों की जान गई। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर आतंकियों को खत्म कर दिया।

भारत का कहना है कि यह हमला सिर्फ आतंकवादी ठिकानों पर था, लेकिन इस कार्रवाई के बाद दुनियाभर में हलचल मच गई। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर चीन तक, सभी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अब दोनों देशों की सैन्य ताकत और मिसाइल क्षमता पर चर्चा शुरू हो गई है। आइए समझते हैं कि किसके पास क्या ताकत है।

 

 

“भारत के पास है अग्नि-5 मिसाइल, ब्रह्मोस, S-400 डिफेंस सिस्टम और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल — जो 8000 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं!
वहीं पाकिस्तान के पास है शाहीन-3, HQ-9BE, और चीन की मदद से बने हथियार… लेकिन ICBM जैसा कोई स्ट्रैटेजिक सिस्टम नहीं।”

भारत की ताकत को समझे तो भारत की

 

 

* **अग्नि-5 मिसाइल**: 5000 से 8000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम।
* **ब्रह्मोस और ब्रह्मोस-2 ये रूस के साथ मिलकर बनाई गई, Hypersonic Cruise Missiles, जिन्हें रोकना बेहद मुश्किल है।
* **एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम (ABM)**: बड़े हमलों को रोकने में मदद करता है

 

 

 

* **PAD मिसाइल** – ऊँचाई पर आने वाले हमलों को रोकती है।
* **AAD मिसाइल** – निचली ऊँचाई के मिसाइल हमलों को रोकती है।
* ये सिस्टम 5000 किलोमीटर दूर से आने वाले मिसाइलों को रोक सकता है।
* **S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और आकाश मिसाइल सिस्टम**: भारतीय वायु रक्षा को और मजबूत बनाते हैं।

 

 

भारत ने ICBM (Intercontinental Ballistic Missile) विकसित किया है, जो बड़े दुश्मनों के लिए बनाया गया है।

**वही पाकिस्तान की ताकत पर नजर दौड़ाएं तो पाकिस्तान के पास है **

* **शाहीन-3 मिसाइल**:जो 2750 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
* **गौरी और बाबर मिसाइलें**: जो शॉर्ट, मीडियम और लंबी दूरी तक वार करने में सक्षम।
* **HQ-9BE सिस्टम**: एंटी-बैलिस्टिक रक्षा के लिए, लेकिन भारतीय ब्रह्मोस को रोकना मुश्किल।

पाकिस्तान ने चीन की मदद से अपनी मिसाइलें बनाई हैं, लेकिन उसके पास भारत जैसा ICBM सिस्टम नहीं है। भारत की हथियारों के मामले में रूस पर निर्भरता ज्यादा है और पाकिस्तान की चीन पर। पश्चिम के देश लंबे समय तक भारत को मिसाइल टकनीक देने से परहेज करते रहें। लेकिन फ्रांस और भारत ने मिलकर मिसाइल टकनीक पर काम किये हैं।

 

 

अब देखे की विशेषज्ञ इस पर क्या कहते हैं? तो कई रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मामला ICBM तक पहुँचता है, तो तबाही निश्चित है क्योंकि ये महाशक्ति हथियार हैं। ICBM का फ्लाइट टाइम महज 15-20 मिनट होता है।

भारत के पास BMD (Ballistic Missile Defense) सिस्टम है, जबकि पाकिस्तान के पास इसकी कमी है। हालाँकि BMD सिस्टम 100% परफेक्ट नहीं होता, लेकिन बड़े हमलों को रोकने में मदद करता है — जैसा हमने इज़राइल के Iron Dome सिस्टम में देखा है। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम (S-400 और आकाश) पाकिस्तान से कहीं बेहतर है, इसलिए पाकिस्तान के लिए भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करना आसान नहीं होगा।

 

 

भारत ने इस बार पाकिस्तान में घुसने के बजाय अपनी ही सीमा से हमला किया, लेकिन खास बात यह है कि हमला पाकिस्तान के मुख्य पंजाब इलाके तक पहुँचा। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु संपन्न देश हैं, लेकिन भारत की सैन्य ताकत और मिसाइल क्षमता कई मामलों में पाकिस्तान से आगे है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ कर दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने में हिचकता नहीं है, और पूरी दुनिया इसकी प्रतिक्रिया दे रही है।

 

 

 


By - sagar tv news

09-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.