MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू


 

एमपी के दमोह में बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण महाकाल लोक की तर्ज पर किया जाएगा। यह कॉरिडोर 100 करोड़ रुपये की लागत से 5 चरणों में बनेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांदकपुर में इसका भूमिपूजन किया। उन्होंने पहले जागेश्वरनाथ लोक के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पूरे प्लान को देखा। मंच पर मंदिर को लेकर एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जागेश्वरनाथ धाम की महिमा पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश का दुश्मन सभी का दुश्मन है और सभी धर्मों ने मिलकर जो एकता दिखाई है, वह अभूतपूर्व है। जागेश्वर में आकर ऐसा लगा जैसे महाकाल में आ गया हूं। जागेश्वर और महाकाल मंदिर में कोई अंतर नहीं है। बहुत जल्दी जागेश्वर धाम बनकर तैयार होगा और यह एक अलौकिक तीर्थ बनेगा। इसके लिए जो भी धनराशि की जरूरत होगी, वह दी जाएगी। जल्द ही यह पूरा धाम रोशनी से जगमगाएगा और दुनिया भर से लोग यहां आएंगे।

 

इस मौके पर विधायक जयंत मलैया, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल और पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे। भूमिपूजन के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसका नक्शा भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पहले चरण में मुख्य प्रवेश द्वार, प्रशासनिक क्षेत्र और सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ व्यावसायिक दुकानें, गोशाला, फैसिलिटी सेंटर, हॉल और हवन क्षेत्र भी तैयार किया जाएगा।


By - sagarttvnews

10-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.