पीएम के संबोधन पर जीतू पटवारी का सवाल:पूछा-क्या अमेरिका के हाथ में है भारत की विदेश नीति ?


 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात देश को संबोधित करते हुए पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौते और PoK को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर मिटाया, उन्हें हमने जवाब दे दिया। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया है।

 

पीएम के इस भाषण के बाद मध्यप्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 22 मिनट के भाषण में वही बातें दोहराईं जो पहले सेना द्वारा कही जा चुकी थीं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या भारत की विदेश नीति अब अमेरिका के प्रभाव में है?

 

पटवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों से बात कर सीजफायर पर सहमति बनाई गई। इसके बाद भारत के विदेश सचिव ने इस बात की पुष्टि की, जो चिंता का विषय है।


By - sagarttvnews

13-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.