दुल्हन के हाथों में लगी रह गई मेहंदी और फिर दहेज की मांग को लेकर बिना शादी के लौट गई बारात


एमपी के सागर संभाग के पन्ना जिले के अजयगढ़ के ग्राम बहिरवारा में एक बेटी के अरमानों पर पानी फिर गया जब वर पक्ष ने दहेज में 1 लाख रुपये की मांग की। यह मांग विवाह की रस्मों के बीच उठाई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और आखिरकार सिंहपुर से आई बारात दहेज की मांग को लेकर बिना शादी के लौट गई। वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोग 1 लाख रुपये की जिद पर आ गए थे। बेटी के पिता ने बताया कि अचानक इतनी राशि का इंतजाम करना उनके लिए संभव नहीं था। जब नगदी देने से मना किया गया तो वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। मिन्नतें करने के बावजूद जब वर पक्ष नहीं माना तो बिना विवाह के ही बारात वापस लौट गई।

 

वधू पक्ष ने शिकायत अजयगढ़ थाना में दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में वर पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष ने मारपीट भी की। अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह का कहना है कि वधू पक्ष के लोगों ने दहेज नहीं देने पर शादी तोड़ने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दहेज की मांग को लेकर बिना शादी के लौट गई बारात की घटना ने एक बार फिर से दहेज प्रथा की समस्या को उजागर किया है। पुलिस ने मामले में वर पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि इस मामले में न्यायालय क्या फैसला लेता है।


By - sagarttvnews

14-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.