शहीद की पत्नी भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट, जहां शहीद हुए थे पति, वहीं तैनात होगी रीवा की रेखा


 

एक पत्नी अपने शहीद पति के अधूरे सपनों को पूरा करने लेफ्टिनेंट बनी और उसे वहीं तैनाती भी मिली जहां उसके पति की शहादत हुयी थी। एमपी के रीवा के ग्राम फरेदा की रेखा सिंह अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन चुकी हैं और उसी गलवान घाटी में तैनात हैं, जहां 15 जून 2020 को उनके पति दीपक सिंह देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। रेखा की शादी को मात्र 15 महीने ही हुए थे जब उसने अपने पति को खो दिया। इस गहरे दुख के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सेना में अधिकारी बनने का संकल्प लिया।

 

 

पहले प्रयास में असफल होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में चयनित हुईं। चेन्नई में एक साल का प्रशिक्षण पूरा कर अब वे लेफ्टिनेंट हैं। विवाह से पहले वे जवाहर नवोदय विद्यालय, सिरमौर में शिक्षिका थीं। पति की प्रेरणा और उनके सपनों को पूरा करने की चाह ने रेखा को आगे बढ़ने का हौसला दिया। समाज की आलोचनाओं को चुनौती देते हुए वे अब लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं।

 

 

 

 


By - sagar tv news

28-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.