Sagar- मूर्ति तोड़नेपर पर चक्काजाम, हिंदू संगठन उतरे सड़को पर, पुलिस ने स्थिति संभाली |SAGAR TV NEWS|


 

सागर के सदर में महाकाल शिव मंदिर में सोमवार को शिवलिंग को तोड़ने की घटना के विरोध में चक्काजाम किया गया। हिंदू नेताओं ने आरोप लगाया है कि समुदाय विशेष के लोग शहर का सांप्रदायिक सौहार्द खराब कर रहे हैं। मंदिर के आसपास मांस की दुकानें हटाने की भी मांग की। भीड़ को हटाने पुलिस पहुंचे। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने की बात पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने नगर निगम अमला बुलाकर मंदिर के पास लगे अतिक्रमण वाले दुकानों का सामान जब्त किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। मामले में वासिद नाम के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 


इधर हिन्दू संगठनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला बरिष्ठ अधिकारी मोके पर पहुंचे, युवक को गिरफ्तार किया लोगो को समझाइस दी, तब जाकर चक्काजाम खोला गया,

अपर कलेक्टर अविनाश रावत ने बताया कि “मंदिर में तोड़फोड़ की शिकायत मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है।”

 

 

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने बताया कि “पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। किसी भी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है। इलाके में एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।”

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने मंदिर परिसर और उसके आसपास निगरानी बढ़ा दी है तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती जारी है।

 

 

 


By - sagar tv news

03-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.