Sagar | 5 साल पहले की थी लव मैरिज, अब पति- पत्नी को कमरे में देख देवर के उड़े होश |SAGAR TV NEWS|
5 साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़े की लव स्टोरी का दुखद अंत हो गया है, सागर से 700 किलोमीटर दूर हरियाणा के रेवाड़ी में इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर लाइफ का दी एंड कर दिया, रेवाड़ी में ही दोनों प्राइवेट कंपनी में काम करते थे, नोट भी कमरे से मिला है जिसमे लिखा है की हम लोगो की डेडबॉडी माँ बाप को दे देना या यही अंतिम संस्कार कर देना
मृतक राजकुमार के भाई महेंद्र ने बताया कि राजकुमार और हाली ने साल 2020 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद ही वे रोजगार की तलाश में हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा आए थे। महेंद्र ने आगे बताया कि रात 11 बजे दोनों किसी की मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में गए थे। 1 बजे ये लौट आए। शनिवार सुबह करीब 8 बजे राजकुमार ने उसके साथ नाश्ता किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। महेंद्र ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब उसके बड़े भाई राजकुमार को बुलाने गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से झांका तो देखते ही होश उड़ गए
राजकुमार के भाई महेंद्र ने यह भी बताया कि जब उन्होंने राजकुमार की इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया तो पता चला कि उसने पार्टी से आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी, जिसमें उसने लिखा था कि भाइयों सभी को आखिरी गुड नाइट।