सागर में फिर आएंगे सीएम मोहन यादव! बंडा में आमसभा, कई कार्यक्रमों में हो सकती है शिरकत SAGAR TV NEWS


 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक बार फिर सागर आ रहे हैं वह जिले के बंडा में आम सभा को संबोधित करेंगे इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है एक तरफ जहां जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारी में जुटा है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी भी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी कर रही है यहां क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र लोधी के द्वारा कुछ समय पहले ही भोपाल जाकर मुख्यमंत्री के लिए आमंत्रित किया गया था हालांकि इसके पहले भी दो से तीन बार उनके प्रस्तावित दौरे बन चुके थे लेकिन किसी न किसी वजह से यह दौरा टल जाते थे,

 

हालांकि इसके साथ ही मुख्यमंत्री सागर के धर्मश्री में आयोजित इंद्रेश जी उपाध्याय की कथा में भी शामिल हो सकते हैं और इसके अलावा सिरोंज में आयोजित जैन पंचकल्याणक में भी पहुंच सकते हैं इस हिसाब से भी प्रशासन और आयोजकों के द्वारा तैयारी की जा रही है, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 23 नवंबर को सागर जिले के दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को कलेक्टर संदीप जीआर ने यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया था और अधिकारियों को जरूरी तैयारी करने के निर्देश भी दिए मंडी के पास ही हेलीपैड बनाया जा रहा है जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव हेलीकॉप्टर से उतरेंगे

 

 


By - sagar tv news

19-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.