Sagar- दहला देने वाले हादसे में 4 लड़कों की मौत, पुलिस मौके पर |SAGAR TV NEWS|


 

सागर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां भीषण सड़क हादसे में चार युवकों दर्दनाक मौत हो गई या हादसा जिले के बंडा शाहगढ रोड का है, छानविला थाना क्षेत्र के रुरावन गांव के पास यह हादसा हुआ है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसडीओपीवी मौके पर पहुंच गए थे चारों लोगों की डेड बॉडी को मर्चुरी में रखा गया है जिनमें तीन लोगों की पहचान हो गई है और खबर लिखे जाने तक चौथे युवक की पहचान नहीं हो पाई थीं

 

 

मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लड़के और दूसरी बाइक पर दो लड़के सवार होकर अपने-अपने गंतव्य पर जा रहे थे लेकिन लापरवाही पूर्वक बाइक को तेज रफ्तार में चलाना इनको भारी पड़ गया, रुरावन गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइकों के तो परखच्चे उड़े ही, इस पर सवार लोग भी बुरी तरह से घायल हुए जिनमें तीन की स्पॉट पर जान चली गई चौथे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच की बाद मृत घोषित कर दिया पांचवें की हालत गंभीर है जो जिंदगी से संघर्ष कर रहा है,

 


बीला थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया की एक मृतक की पहचान गौरव पिता रामस्वरूप अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी रूरावन के रूप में हुई, इसके दो साथ वाले लड़के खटोरा खुर्द के जबकि चौथा बहेरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है जिसकी पहचान की जा रही है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पहुंचाया। पुलिस के घटना स्थल पर देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने पथराव कर चक्का जाम का भी प्रयास किया। घटना सोमवार शाम 6:45 की बताई जा रही है।

 

 


By - sagarttvnews

08-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.