मैं दोनों बीवियों से प्यार करता हूं और दोनों के साथ रहना चाहता हूं- पति |SAGAR TV NEWS|


 

एक तरफ है घर वाली एक तरफ बाहर वाली, जी हां एक पति है जिसकी दो पत्नियां हैं और वो दोनों से प्यार करता है दोनों के साथ में ही रहना चाहता है। ये कहानी कोई फिल्मी नहीं है बल्कि सच्ची घटना पर आधारित है।
जहां पहली पत्नी का आरोप है की उसे अंधा कर दिया गया, तो वहीं दूसरी पत्नी का कहना है कि उसने बिना स्वार्थ के सेवा की है।

 


पूरा मामला छतरपुर जिले के सूरजपुर गांव का है। जहां एक दिव्यांग महिला के साथ घरेलू हिंसा और बिना तलाक दूसरी शादी का मामला सामने आया है। पीड़िता हेमलता साहू ने पति राकेश साहू और ससुराल पक्ष के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है हेमलता के मुताबिक उसकी शादी साल 2021 में सूरजपुरा निवासी लक्ष्मन उर्फ राकेश साहू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दो लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। ऐसा न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। जब वह बीमार थी उस दौरान उसे कथित तौर पर संदिग्ध दवा खिलाई गई, जिससे उसकी आंखों की रोशनी करीब-करीब पूरी तरह चली गई। दिव्यांग होने के बाद उसे बोझ समझकर घर से निकालने का आरोप भी लगाया गया।

 

 

पीड़िता का आरोप है की पति ने बिना तलाक लिए एक लाख रुपए में राजकुमारी नाम की महिला को लाकर दूसरी शादी कर ली। बीते साल अगस्त महीने में समझौते के बहाने बुलाकर दोबारा मारपीट की गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो गई।

उसका यह भी आरोप है कि उसके अंधेपन का फायदा उठाकर नोटरी दस्तावेजों पर धोखे से अंगूठा लगवाकर उसकी सहमति से दूसरी शादी कराने की बात लिखी गई थी।

पति राकेश साहू का कहना है की वह दोनों महिलाओं को छोड़ना नहीं चाहता। उसका दावा है की पहली पत्नी पहले से ही दृष्टिहीन थी, यह बात उससे छिपाकर शादी कराई गई थी। मारपीट और घर से निकालने के आरोपों को उसने गलत बताया।

दूसरी पत्नी राजकुमारी साहू के मुताबिक ये शादी तीनों की सहमति से हुई थी। उसने हेमलता को बहन की तरह मानकर उसकी पूरी सेवा की। घर छोड़ा तो जाएंगे कहां।

मामले में पुलिस का कहना है की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथ्यों के हिसाब से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news

08-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.