Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |


 

बीना से कटनी के बीच दौड़ने वाली ट्रेनों की रफ्तार और संख्या बढ़ने जा रही है. करीब 4 हजार करोड़ की लागत से तैयार हो रही बीना से कटनी सेक्शन की तीसरी रेल लाइन परियोजना का काम पूरा हो गया है. इसे पूरा होने में करीब 9 साल का वक्त लगा है, जो निर्धारित समय से 5 साल अधिक है. इस परियोजना के पूरा होने से इस रूट पर पड़ने वाले 32 रेलवे स्टेशनों को लाभ मिल रहा है. खासतौर से सागर, दमोह सहित बुंदेलखंड के दूसरे क्षेत्रों में इसका लाभ मिलने जा रहा है.

 

 

बीना-कटनी सेक्शन पर तीसरी लाइन परियोजना के तहत बांदकपुर से घटेरा रेलखंड का काम अधूरा रह गया था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही 259.91 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का काम पूरा हो गया है. इस परियोजना के तहत 12 महत्वपूर्ण एवं 26 बड़े पुलों सहित 311 छोटे पुलों का निर्माण किया गया है. यह परियोजना कटनी और बीना के दोनों छोरों पर स्थित बड़े रेलवे स्टेशनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है.

 

 

कटनी स्टेशन ने कटनी-सिंगरौली, कटनी-बीना, कटनी-मानिकपुर, कटनी-जबलपुर और कटनी-बिलासपुर को जोड़ी है. इस तरह कटनी चारों दिशाओं की ट्रेनों के लिए सेंटर प्वाइंट है. इसी तरह बीना स्टेशन से भी बीना-झांसी, बीना-गुना, बीना-भोपाल और बीना-कटनी के बीच ट्रेनों का संचालन होता है. इस तरह दोनों प्रमुख स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन का काम पूरा होने से रेल नेटवर्क में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है.

तीसरी रेल लाइन का काम पूरा होने से यात्री गाड़ियों के अलावा मालगाड़ियों की गति में बढ़ोत्तरी हुई है. बीना-कटनी सेक्शन देश के सबसे व्यस्त कोयला परिवहन ट्रेक में से एक है. यहां से बड़ी मात्रा में कोयला विभिन्न विद्युत संयंत्रों तक पहुंचता है.

 

 


By - sagarttvnews

25-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.