MP | किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार! मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था भी स्थगित


 

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मूंग खरीदी को लेकर चल रहे आंदोलन और लगातार विरोध के बीच मोहन यादव सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। अब किसानों की मूंग उपज का 25 प्रतिशत नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत तक न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर खरीदा जाएगा। साथ ही खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था को भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, इन फैसलों के बावजूद प्रदर्शनकारी किसान अपनी 100 प्रतिशत उपार्जन की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

 

भोपाल में किसान संगठनों और मंत्री समूह के बीच हुई बैठक के बाद कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष मध्य प्रदेश के लिए 4.52 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी का लक्ष्य तय किया था, जिसके तहत केवल 25 प्रतिशत उपज खरीदी जा रही थी। लेकिन किसानों की मांग और हितों को ध्यान में रखते हुए अब सरकार ने प्रति पात्र किसान की मूंग उपज का 60 प्रतिशत MSP पर खरीदने का निर्णय लिया है। नर्मदापुरम, हरदा और सीहोर जैसे जिलों में यह करीब 3 क्विंटल प्रति एकड़ के बराबर होगा।

 

 

सरकार ने किसानों को अतिरिक्त राहत देते हुए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त और उपार्जन की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी है। वहीं, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था पर किसानों की शिकायतों को देखते हुए इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जो इस व्यवस्था की समीक्षा कर सुधार संबंधी सुझाव देगी।

 

 

इधर, सरकार के फैसलों के बावजूद किसान संगठन 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग पर कायम हैं। भोपाल में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सीएम हाउस की ओर कूच करने की कोशिश की, जहां प्रशासन से उनकी नोकझोंक भी हुई। सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल आंदोलन समाप्त होने के संकेत नहीं मिले हैं। अब सभी की नजर अगली वार्ता और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।

 

 


By - sagar tv news

30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.