सागर जहरीली शराब मामले में 2 और लोगों की मौत,मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15, 120 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती
मध्यप्रदेश के सागर सागर के बंडा जहरीली शराब मामले में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद इस मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। प्रशासन ने अब तक 15 मौतों की पुष्टि की है। सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने मीडिया को बताया की आज दो और लोगो की इलाज के दौरान हो गयी है। मृतकों में छापरी निवासी अरविंद विश्वकर्मा और धुरमार निवासी राम स्वरूप अहिरवार शामिल हैं। वहीं 120 से अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। बता दे मरने वालो में राम स्वरुप अहिरवार इस मामले में आरोपी भी है।