बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले


 

सागर एसपी ने बंडा जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन लिया है एसपी अनुराग सुजानिया ने बंडा थाना और उससे जुड़ी चौकियों में बड़ा फेरबदल करते हुए 39 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। अधिकारियों से लेकर प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों तक पर कार्रवाई हुई है। वहीं, पुलिस व्यवस्था को नए सिरे से संभालने के लिए दूसरे थाना क्षेत्रों से नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

बंडा के चर्चित जहरीली शराब कांड की घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बंडा थाना और उससे जुड़ी चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच की कार्यवाही की है ।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के तहत बंडा थाना, गूगरा चौकी और बरा चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाया गया है। लाइन अटैच किए गए अमले में उप निरीक्षक मुन्नालाल धुर्वे और आदिल खान सहित 23 प्रधान आरक्षक एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और 14 आरक्षक शामिल हैं।

इस कार्रवाई में प्रदीप सिंह राजपूत, जितेन्द्र कुमार यादव, विमला यादव, देवी सिंह, गुलाब सिंह गोंड, भोलानाथ, मुकेश कुमार, राजमणी खटीक, रामनिवास, अनुराग चौधरी, विक्रम सिंह, अरविन्द पांडे, देवेन्द्र वैद्य, विनोद पटेल, शरद तिवारी, आशुतोष अहिरवार, कमलेश कुमार साहू, प्रहलाद सिंह, महेश प्रसाद अहिरवार, धनीराम, चाहत शुक्ला, मदन पटेल और सोवरन यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

 

बंडा थाना क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए रक्षित केंद्र तथा अन्य थानों से पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक रामू प्रजापति और शिवम कुमार दुबे सहित सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पांडे की पदस्थापना की गई है। राजेन्द्र पांडे को गूगरा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों से कई पुलिसकर्मियों को बंडा में तैनात किया गया है। नई पदस्थापना के जरिए पुलिस बल में बदलाव किया गया है, जिससे क्षेत्रीय कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारियों को नए सिरे से व्यवस्थित किया जा सके।

 

एसपी अनुराग सुजानिया के इस आदेश का असर केवल बंडा तक सीमित नहीं है। केसली, सुरखी, सानोधा, बहेरिया, मालथौन, रहली, नरयावली, भानगढ़ और गढ़ाकोटा सहित सेसई बहेरोल और जरुआखेड़ा चौकियों के मैदानी पुलिस अमले में भी व्यापक स्तर पर बदलाव किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद सामने आया यह बड़ा पुलिस फेरबदल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। अब नई तैनाती के बाद बंडा थाना और उससे जुड़े इलाकों में पुलिस व्यवस्था किस तरह आगे बढ़ती है, इस पर नजर रहेगी।


By - sagar tv news

21-Sep-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.