दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! इस दिन आपके खाते में आएंगे ₹2,000 | SAGAR TV NEWS |
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त कल, 30 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी, जो त्योहारी सीजन में किसानों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी।
सागर जिले के लगभग 4 लाख किसानो के खाते में यह राशि ट्रांसफर की जायेगी, जिन किसानो को e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं होगी उनकी किश्त की राशि रुक जायेगी
छोटे और सीमांत किसान परिवारों को सीधी आय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम-किसान योजना दुनिया के सबसे बड़े डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) कार्यक्रमों में से एक है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को प्रति वर्ष कुल ₹6,000 की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि ₹2,000-₹2,000 की तीन किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
24वीं किस्त जारी होने से पहले लाभार्थियों के लिए अपने खातों को सरकारी नियमों के अनुसार अपडेट रखना अनिवार्य है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सभी पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करना और सक्रिय बैंक खाते को Aadhaar से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है