सागर SP रहे अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, चार दिन पहले ही पद से हटाए गए थे | SAGAR TV NEWS |


 

सागर। मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सुजानिया करीब छह महीने तक सागर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) रहे। चार दिन पहले ही राज्य सरकार ने उन्हें सागर SP के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG के पद पर पदस्थ किया था। इसके बाद सोमवार को उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे में उन्होंने सेवा छोड़ने की वजह व्यक्तिगत बताई है।

सुजानिया के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है। वहीं, राज्य सरकार भी मामले को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचेंगे, जहां वे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ऐसे में सुजानिया के इस्तीफे के बाद होने वाली इस बैठक को भी अहम माना जा रहा है।

अनुराग सुजानिया मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। सागर SP बनने से पहले वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वे एसडीओपी करैरा की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा मंदसौर और मुरैना जिले में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

करीब छह महीने पहले उन्हें सागर जिले की कमान सौंपी गई थी। हाल ही में उनका सागर से तबादला कर वापस पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया था। अब इस्तीफा दिए जाने के बाद उनके पुलिस सेवा से अलग होने की चर्चा तेज हो गई है।


By - sagar tv news

03-Nov-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.