वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु से मिले पीएम मोदी,कहा सिंधु भारत का गौरव हैं


 

 

465

 

 

4655

 

विश्व चैम्पियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने प्रधानमंत्री मोदी से आज दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद और मिस किम भी संग थी। आज ही विदेश यात्रा से लौटे मोदी ने इस दौरान सिंधु को मेडल पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।


इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, सिंधु भारत का गौरव हैं, एक चैम्पियन हैं, जिन्होंने देश में एक स्वर्ण पदक और बेशुमार सम्मान लाया। पीवी सिंधु से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद।

 

4645

 

स्विटजरलैंड में रविवार को विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने के बाद सिंधु भी आज ही स्वदेश लौटीं। इस दौरान हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर आते ही जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें फूलमालाएं पहनाई गईं। स्विटजरलैंड से जीतकर लौटीं सिंधु ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत अहम पल हैं। मुझे अपने भारतीय होने पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अब उनसे पूछे जा रहे सवाल के बारे में भी बताया।


By - sagar tv news

27-Aug-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.